निम्नलिखित में से कौन-सा/से नगर भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है/हैं?
- 1. जंजीरा
- 2. उडुपी
- 3. ऑरोविले
- 4. तूतीकोरिन
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2
- B2 और 3
- C3 और 4
- D1,2 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 1 और 2
व्याख्या
नगरों की स्थिति:
- जंजीरा – महाराष्ट्र का रायगढ़ जिला
- उडुपी – कर्नाटक का उडुपी जिला
- ऑरोविले – कोरोमंडल तट पर, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीमा पर; इसका अधिकांश भाग तमिलनाडु में और छोटा भाग पुडुचेरी में है
- तूतीकोरिन (थूथुकुडी) – तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर
अतः केवल जंजीरा और उडुपी पश्चिमी तट पर हैं।