निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (पर्वतीय दर्रा – राज्य) सही सुमेलित नहीं है?
- Aसिन ला – उत्तराखंड
- Bनाथू ला – सिक्किम
- Cज़ोजी ला – अरुणाचल प्रदेश
- Dशिपकी ला – हिमाचल प्रदेश
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) ज़ोजी ला – अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या
ज़ोजी ला एक प्रमुख हिमालयी दर्रा है जो कश्मीर घाटी को कारगिल, द्रास और लद्दाख से जोड़ता है। यह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख (पहले जम्मू और कश्मीर राज्य) में है, अरुणाचल प्रदेश में नहीं। अन्य दर्रे सही सुमेलित हैं।