पश्चिमी घाट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. यह एक ब्लॉक पर्वत है।
- 2. इसका पूर्वी ढाल धीरे-धीरे नीचे उतरता पठार है।
- 3. इसका उत्तरी भाग लावा (बेसाल्ट) से ढका है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?
- A1 और 2
- B2 और 3
- C1 और 3
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
व्याख्या
पश्चिमी घाट पश्चिमी तट के समानांतर लगभग 1500 किमी. तक, उत्तर में तापी के मुहाने से दक्षिण में केप कोमोरिन तक फैले हैं। ये भ्रंश-ब्लॉक पर्वत हैं, जो भूमि का एक खंड अरब सागर में धँसने से बने। इनका पश्चिमी ढाल खड़ा है, जबकि पूर्वी ढाल मंद, सीढ़ीनुमा या धीरे-धीरे उतरता पठार है। 16° उ. तक ये मुख्यतः बेसाल्ट से बने हैं; गोवा के दक्षिण में ये ग्रेनाइट और नीस के हैं। अतः तीनों कथन सही हैं।