भूगोल PYQ 107 / 2611 · भौतिक विभाजन

'अटल सुरंग' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • 1. इसे सीमा सड़क संगठन ने बनाया है।
  • 2. यह मनाली और लाहौल-स्पीति घाटी को जोड़ती है।
  • 3. यह हिमालय की पीर पंजाल श्रेणी के आर-पार स्थित है।
  • 4. यह भारत के लिए सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1, 2 और 4
  4. Dसभी 1, 2, 3 और 4

UP RO/ARO (Mains) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) सभी 1, 2, 3 और 4

व्याख्या

9.02 किमी. लंबी अटल सुरंग हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी में है। यह मनाली और लद्दाख के सामरिक क्षेत्रों को पूरे वर्ष लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़े रखती है। इसे सीमा सड़क संगठन ने बनाया है और यह भारत के लिए सामरिक महत्व की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 3 अक्टूबर 2020 को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में खोला। अतः चारों कथन सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ