भूगोल PYQ 99 / 2611 · भौतिक विभाजन

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा शैल-तंत्र सबसे नवीन है?

  1. Aविंध्यन
  2. Bकुडप्पा
  3. Cधारवाड़
  4. Dगोंडवाना

UPPSC (Pre) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) गोंडवाना

व्याख्या

धारवाड़ तंत्र आर्कियन शैलों के कायांतरण या भ्रंशन से बना; इसमें सोना, लोहा, मैंगनीज़, अभ्रक, कोबाल्ट, क्रोमियम, ताँबा, टंगस्टन और सीसा जैसे खनिज प्रचुर हैं। कुडप्पा तंत्र धारवाड़ के बाद और विंध्यन कुडप्पा के बाद बना; विंध्यन शैलों में चूना पत्थर, बलुआ पत्थर और चीनी मिट्टी मिलती है। गोंडवाना तंत्र विंध्यन के बहुत बाद बना, अतः चारों में यह सबसे नवीन है। भारत का अधिकांश कोयला गोंडवाना शैलों से मिलता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 2611 भूगोल PYQ