गुजरात के सबसे पश्चिमी गाँव और अरुणाचल प्रदेश के सबसे पूर्वी गाँव वालोंग के बीच कितने घंटे का समय-अंतर होगा?
- A1 घंटा
- B2 घंटे
- C3 घंटे
- D1/2 घंटा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 2 घंटे
व्याख्या
गुजरात का विस्तार 68°10' पू. से 74°29' पू. देशांतर तक और अरुणाचल प्रदेश का 91°30' पू. से 97°30' पू. तक है (जैसा भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) 2023 में दिया है)। अतः गुजरात के सबसे पश्चिमी और अरुणाचल प्रदेश के सबसे पूर्वी बिंदु के बीच 97°30' − 68°10' = 29°20' का अंतर है। प्रति अंश 4 मिनट से 29°20' × 4 = 117.33 मिनट, अर्थात् लगभग 2 घंटे।