'यह स्वेच्छा से किया गया समझौता है जो स्वेच्छा से समाप्त किया जा सकता है।' पं. नेहरू का उपर्युक्त कथन निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
- Aराष्ट्रमंडल से भारत का संबंध
- Bपंचशील संधि
- Cशिमला समझौता
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) राष्ट्रमंडल से भारत का संबंध
व्याख्या
ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता के बाद भारत ने राष्ट्रमंडल में बने रहना चुना। अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पं. जवाहरलाल नेहरू ने कहा कि यह स्वेच्छा से किया गया समझौता है, जो स्वेच्छा से समाप्त किया जा सकता है।