उत्तर प्रदेश में किसी नगरपालिका का अध्यक्ष चुना जाता है:
- 1. संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्कों द्वारा।
- 2. संबंधित नगरपालिका क्षेत्र की निर्वाचक सूची में शामिल सभी मतदाताओं द्वारा
- 3. नगरपालिका के निर्वाचित सदस्यों द्वारा।
- 4. संबंधित नगरपालिका क्षेत्र के वार्डों के निर्वाचकों में से।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- Cकेवल 2 और 4
- Dकेवल 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 2 और 4
व्याख्या
संशोधित उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में किसी नगरपालिका का अध्यक्ष अब नगरपालिका क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के सभी निर्वाचकों द्वारा चुना जाता है, जो उसके वार्डों के भी निर्वाचक हैं। अतः केवल 2 और 4।