पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए 'वित्त आयोग' का गठन निम्नलिखित में से कौन करता है?
- Aसंबंधित राज्य का मुख्यमंत्री
- Bसंबंधित राज्य का वित्त मंत्री
- Cसंबंधित राज्य का राज्यपाल
- Dसंबंधित राज्य का पंचायती राज मंत्री
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) संबंधित राज्य का राज्यपाल
व्याख्या
अनुच्छेद 243-I के अंतर्गत राज्य का राज्यपाल 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के लागू होने के एक वर्ष के भीतर और फिर हर पाँच वर्ष पर पंचायतों के वित्त की समीक्षा के लिए एक वित्त आयोग गठित करेगा। अनुच्छेद 243-Y के अंतर्गत यही आयोग नगरपालिकाओं के वित्त की भी समीक्षा करता है।