उत्तर प्रदेश में ज़िला पंचायत का अध्यक्ष चुना जाता है:
- 1. क्षेत्र पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों में जिनके नाम हैं, उन व्यक्तियों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से।
- 2. ज़िला पंचायत के सदस्यों द्वारा अपने में से।
- 3. ज़िला पंचायत के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सदस्यों द्वारा अपने में से (यदि उनके लिए आरक्षित हो)।
- 4. ज़िला पंचायत के पिछड़े वर्गों के सदस्यों द्वारा अपने में से (यदि उनके लिए आरक्षित हो)।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1, 3 और 4
- D2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 2
व्याख्या
उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत और ज़िला पंचायत अधिनियम, 1961 (संशोधित) की धारा 19 के अंतर्गत हर ज़िला पंचायत का अध्यक्ष ज़िला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने में से चुना जाता है। धारा 19-A के अंतर्गत अध्यक्षों के पद अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्गों के लिए चक्रानुक्रम से आरक्षित होते हैं, पर चुनाव में सभी निर्वाचित सदस्य मत देते हैं। अतः केवल 2।