संविधान के 73वें संशोधन में निम्नलिखित में से कौन-से शामिल किए गए हैं?
- 1. ज़िला पंचायत
- 2. क्षेत्र पंचायत
- 3. ग्राम पंचायत
- 4. नगर पंचायत
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 1, 2 और 3
- Cकेवल 2, 3 और 4
- Dचारों
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 1, 2 और 3
व्याख्या
73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का प्रावधान किया: ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ज़िला पंचायत। 74वें संविधान संशोधन अधिनियम ने नगर पंचायत, नगरपालिका परिषद और नगर निगम का प्रावधान किया। अतः केवल 1, 2 और 3।