अशोक मेहता समिति ने पंचायती राज व्यवस्था के लिए कौन-सा मॉडल अनुशंसित किया?
- Aएकस्तरीय
- Bद्विस्तरीय
- Cत्रिस्तरीय
- Dचतुःस्तरीय
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) द्विस्तरीय
व्याख्या
1977 में गठित अशोक मेहता समिति ने अगस्त 1978 में अपना प्रतिवेदन दिया। इसने त्रिस्तरीय के स्थान पर पंचायती राज के द्विस्तरीय मॉडल की सिफ़ारिश की: ज़िला स्तर पर ज़िला परिषद और 15,000 से 20,000 जनसंख्या वाले ग्रामों के समूह के लिए मंडल पंचायत।