भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1536 / 1809 · पंचायती राज और सामुदायिक विकास

निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य बलवंत राय मेहता समिति की सिफ़ारिशों के अनुसार पंचायती राज संस्थाएँ स्थापित करने वाला पहला राज्य था?

  1. Aउत्तर प्रदेश
  2. Bआंध्र प्रदेश
  3. Cराजस्थान
  4. Dतेलंगाना

UPPSC (Mains) 2015

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) राजस्थान

व्याख्या

बलवंत राय मेहता समिति (1957) ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सिफ़ारिश की। इसकी सिफ़ारिशों पर राजस्थान विधानसभा ने 2 सितंबर 1959 को राजस्थान पंचायत समिति और ज़िला परिषद अधिनियम पारित करके त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई, और इसके अंतर्गत पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर 1959 को नागौर ज़िले में इस व्यवस्था का उद्घाटन किया। बाद में पंचायत व्यवस्था में सुधार के लिए अशोक मेहता समिति (1977), जी.वी.के. राव समिति (1985) और डॉ. एल.एम. सिंघवी समिति (1986) भी बनीं। अतः त्रिस्तरीय व्यवस्था की सिफ़ारिश बलवंत राय मेहता समिति ने की।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ