भारतीय संविधान के 73वें संशोधन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. इसने पंचायतों को स्वशासन की संस्थाओं के रूप में मान्यता दी।
- 2. इसने शहरी स्थानीय शासनों को स्वशासन की संस्थाओं के रूप में मान्यता दी।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2 दोनों
- Bकेवल 2
- Cकेवल 1
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल 1
व्याख्या
73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 ने भाग IX में पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया और उन्हें स्वशासन की संस्थाओं के रूप में मान्यता दी। शहरी स्थानीय निकायों को ऐसी मान्यता 74वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 ने दी, जिसने उन्हें भाग IX-A में संवैधानिक दर्जा दिया। अतः केवल 1।