भारत के संविधान ने आरंभ में सभी आधिकारिक प्रयोजनों के लिए अंग्रेज़ी भाषा के प्रयोग की अनुमति कितनी अवधि के लिए दी थी:
- A10 वर्ष
- B20 वर्ष
- C5 वर्ष
- D15 वर्ष
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 15 वर्ष
व्याख्या
अनुच्छेद 343(2) के अंतर्गत संविधान के प्रारंभ से 15 वर्ष तक संघ के उन सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए अंग्रेज़ी का प्रयोग होता रहना था जिनके लिए वह पहले प्रयुक्त होती थी। संसद द्वारा पारित राजभाषा अधिनियम, 1963 के अंतर्गत यह प्रयोग उस अवधि के बाद भी जारी है।