केशवानंद भारती मामला महत्त्वपूर्ण है क्योंकि:
- Aयह कार्यपालिका के आदेशों को रद्द करता है
- Bसर्वोच्च न्यायालय ने संविधान की मूल विशेषताओं की व्याख्या की
- Cइसने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान की मूल विशेषताओं की व्याख्या की
व्याख्या
ऐतिहासिक केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973) मामले में 24वें, 25वें और 29वें संविधान संशोधन अधिनियमों की वैधता को चुनौती दी गई। सर्वोच्च न्यायालय ने अनुच्छेद 368 के अंतर्गत संविधान संशोधन की संसद की शक्ति की समीक्षा की, और कहा कि संसद को मौलिक अधिकारों सहित इसके उपबंधों के संशोधन की पूर्ण शक्ति है, पर वह ऐसा कोई संशोधन नहीं कर सकती जो इसके मूल तत्त्वों या मूल ढाँचे को नष्ट करे। तब से मूल ढाँचे का सिद्धांत अधिकांश मुख्य संशोधनों की वैधता की मुख्य कसौटी रहा है। अतः मूल ढाँचे की अवधारणा केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य (1973) में प्रतिपादित हुई, और संसद मौलिक अधिकारों का संशोधन करने में सक्षम है।