निम्नलिखित में से कौन-सा संविधान संशोधन मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है?
- A42वाँ
- B44वाँ
- C46वाँ
- D50वाँ
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 42वाँ
व्याख्या
मौलिक कर्तव्य स्वर्ण सिंह समिति की सिफ़ारिश पर 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा भाग IV-A के अनुच्छेद 51-A में संविधान में जोड़े गए। पहले ये 10 थे; 86वें संविधान संशोधन, 2002 (1 अप्रैल 2010 से लागू) से 11 हैं। यह विचार सोवियत संघ के संविधान से लिया गया।