भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1389 / 1809 · संविधान संशोधन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन (A): अनुच्छेद 368 के अंतर्गत संसद संविधान के किसी भी भाग में संशोधन कर सकती है।
  • कारण (R): संसद भारत की जनता द्वारा चुना गया सर्वोच्च विधायी निकाय है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UPPSC (Pre) 2015

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।

व्याख्या

अनुच्छेद 368 के अंतर्गत संविधान में किसी बात के होते हुए भी संसद अपनी संविधायी शक्ति से, उसमें दी गई प्रक्रिया द्वारा, किसी भी उपबंध में परिवर्धन, परिवर्तन या निरसन के रूप में संशोधन कर सकती है। पर केशवानंद भारती निर्णय के अनुसार कोई संशोधन मूल ढाँचे को नष्ट या क्षतिग्रस्त नहीं कर सकता। संसद जनता द्वारा चुना गया सर्वोच्च विधायी निकाय है, और इसीलिए उसे संशोधन की शक्ति दी गई। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की व्याख्या करता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ