निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –:
- कथन (A): भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के राष्ट्रीय एजेंडे में कुछ नीतिगत मार्गदर्शन, कुछ वादे और उसके शासन के कुछ मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।
- कारण (R): इसमें बहुत-सी बातों की विस्तार से चर्चा है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
व्याख्या
भारत में गठबंधन सरकार अनेक दलों से बनती है, अतः सभी दलों के विचारों और हितों को ध्यान में रखकर एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाया जाता है, और सरकार उसी के अनुसार चलने का प्रयास करती है। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की व्याख्या नहीं करता।