13वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
- Aइंदिरा राजारमन
- Bसी. रंगराजन
- Cविजय केलकर
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) विजय केलकर
व्याख्या
अनुच्छेद 280 हर पाँच वर्ष पर एक वित्त आयोग का प्रावधान करता है: एक अध्यक्ष और चार अन्य सदस्य, जो राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होते हैं। 13वें वित्त आयोग के अध्यक्ष विजय केलकर थे, और 14वें के डॉ. वाई.वी. रेड्डी। नवंबर 2017 में डॉ. एन.के. सिंह की अध्यक्षता में बने 15वें आयोग ने अपना पहला प्रतिवेदन (2020–21 के लिए) 5 दिसंबर 2019 को और दूसरा (2021–26 के लिए) 9 नवंबर 2020 को राष्ट्रपति को दिया। 31 दिसंबर 2023 को नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वाँ आयोग बना; इसने 1 अप्रैल 2026 से पाँच वर्षों के लिए अपना प्रतिवेदन 17 नवंबर 2025 को राष्ट्रपति को दिया।