नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): भारतीय संविधान का अनुच्छेद 352 आपातकाल की घोषणा से संबंधित है।
- कारण (R): आपातकाल किसी भी समय उत्पन्न हो सकता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
व्याख्या
अनुच्छेद 352 आपातकाल की उद्घोषणा से संबंधित है: यदि भारत की सुरक्षा को युद्ध, बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह से खतरा हो, या उसका खतरा आसन्न हो, तो राष्ट्रपति संपूर्ण भारत या उसके किसी भाग के लिए इसकी उद्घोषणा कर सकता है। इन कारणों से आपातकाल वास्तव में किसी भी समय उत्पन्न हो सकता है। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की व्याख्या नहीं करता।