भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1160 / 1809 · उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय

भारत में उच्च न्यायालय के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?

  1. Aउच्च न्यायालय में द्वितीय अपील उसके अपीलीय क्षेत्राधिकार में आती है
  2. Bउच्च न्यायालय का हर न्यायाधीश राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त होता है
  3. Cराज्य का राज्यपाल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को नियुक्त करता है
  4. Dउच्च न्यायालय 'जनहित याचिका' से संबंधित याचिका स्वीकार कर सकते हैं

UPPSC (Mains) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) राज्य का राज्यपाल उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को नियुक्त करता है

व्याख्या

अनुच्छेद 217(1) के अंतर्गत किसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश भारत के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के राज्यपाल, और मुख्य न्यायाधीश से भिन्न न्यायाधीश के मामले में उस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद राष्ट्रपति द्वारा अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र से नियुक्त होते हैं। अतः (c) गलत है; अन्य विकल्प सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ