भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1138 / 1809 · राज्य विधानमंडल और मंत्रिपरिषद

राज्यों में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद की न्यूनतम संख्या कितनी हो सकती है?

  1. A10
  2. B12
  3. C13
  4. D14

UPPSC (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 12

व्याख्या

91वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 द्वारा जोड़ा गया अनुच्छेद 164(1A) किसी राज्य में मंत्रियों की संख्या से संबंधित है। मुख्यमंत्री सहित कुल संख्या राज्य की विधानसभा के कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी, पर 12 से कम भी नहीं होगी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ