भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1128 / 1809 · राज्य विधानमंडल और मंत्रिपरिषद

राज्य के विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य की निरर्हता से संबंधित किसी प्रश्न पर निर्णय करने का अंतिम प्राधिकारी निम्नलिखित में से कौन है?

  1. Aराज्यपाल
  2. Bविधानसभा अध्यक्ष
  3. Cमुख्यमंत्री
  4. Dउच्च न्यायालय

UPPSC (Mains) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) राज्यपाल

व्याख्या

अनुच्छेद 192 के अंतर्गत राज्य विधानमंडल के किसी सदस्य की निरर्हता के किसी प्रश्न पर अंतिम प्राधिकारी राज्यपाल है, जो निर्वाचन आयोग की राय के अनुसार कार्य करता है। पर यदि प्रश्न दसवीं अनुसूची (दल-बदल) के अंतर्गत उठे, तो उसका निर्णय सभापति (विधान परिषद) या अध्यक्ष (विधानसभा) करता है। 1992 में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि सभापति या अध्यक्ष का निर्णय न्यायिक पुनर्विलोकन के अधीन है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ