नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): "राष्ट्रपति या राज्यपाल पर किसी भी कार्य के लिए न्यायालय में वाद नहीं चलाया जा सकता।"
- कारण (R): "असंवैधानिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है, और राज्यपालों को पद से हटाया जा सकता है।"
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) (A) गलत है, पर (R) सही है।
व्याख्या
अनुच्छेद 361(1) के अंतर्गत राष्ट्रपति या राज्यपाल को पदीय कार्यों के लिए विधिक कार्यवाही से उन्मुक्ति है। अनुच्छेद 361(2) के अंतर्गत उनके कार्यकाल के दौरान किसी न्यायालय में उनके विरुद्ध कोई दांडिक कार्यवाही शुरू या जारी नहीं की जा सकती। पर अनुच्छेद 361(4) के अंतर्गत व्यक्तिगत हैसियत में किए गए कार्यों के लिए उनके विरुद्ध राहत की सिविल कार्यवाही उन्हें या उनके कार्यालय को दो महीने की लिखित सूचना देने के बाद की जा सकती है। अतः (A) गलत है। अनुच्छेद 156(1) के अंतर्गत राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है और राष्ट्रपति उसे हटा सकता है, जबकि राष्ट्रपति को केवल अनुच्छेद 61 के अंतर्गत महाभियोग से हटाया जा सकता है, अतः (R) सही है। अतः (d)।