भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1077 / 1809 · राज्यपाल

भारत में किसी राज्य के राज्यपाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. उसे जन्म से भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • 2. उसे 35 वर्ष की आयु पूरी कर लेनी चाहिए।
  • 3. उसे लोकसभा का सदस्य होने के योग्य होना चाहिए।
  • 4. उसे दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है।

इनमें से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. A1 और 2 सही हैं
  2. B1,2 और 3 सही हैं
  3. C1,2 और 4 सही हैं
  4. D2 और 4 सही हैं

UP Lower Subordinate (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 2 और 4 सही हैं

व्याख्या

अनुच्छेद 157 के अंतर्गत राज्यपाल के लिए दो योग्यताएँ आवश्यक हैं: (1) भारत का नागरिक होना; और (2) 35 वर्ष की आयु पूरी करना। अतः राज्यपाल का जन्म से नागरिक होना आवश्यक नहीं, न ही लोकसभा सदस्य होने के योग्य होना। सातवें संविधान संशोधन, 1956 ने अनुच्छेद 153 में यह परंतुक जोड़ा कि एक ही व्यक्ति दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल हो सकता है। अतः 2 और 4।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ