नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): भारत के संविधान के अनुसार एक ही व्यक्ति एक साथ दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नहीं हो सकता।
- कारण (R): भारतीय संविधान का अनुच्छेद 153 कहता है कि प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) (A) गलत है, पर (R) सही है।
व्याख्या
अनुच्छेद 153 के अंतर्गत प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा, पर इसमें कोई बात एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त करने से नहीं रोकती। अतः एक ही व्यक्ति एक साथ दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल हो सकता है: (A) गलत है, और (R) सही है।