फ़ातिमा बीवी का हाल में निधन हुआ। उनके बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. वे भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
- 2. वे 1997-2001 तक केरल की राज्यपाल रहीं।
- 3. वे उच्चतर न्यायपालिका में प्रवेश करने वाली पहली मुस्लिम महिला थीं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2
- B1 और 3
- Cकेवल 1
- D1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 1 और 3
व्याख्या
न्यायमूर्ति एम. फ़ातिमा बीवी का 23 नवंबर 2023 को निधन हुआ। 1989 में वे सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश बनीं, और उच्चतर न्यायपालिका में पहली मुस्लिम महिला भी थीं। 1992 में सेवानिवृत्ति के बाद वे 1993 से 1997 तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य और 1997 से 2001 तक केरल की नहीं, तमिलनाडु की राज्यपाल रहीं। अतः 1 और 3 सही हैं, और 2 गलत है।