भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1026 / 1809 · सर्वोच्च न्यायालय

मौलिक अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए कुछ रिटें जारी करने की सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. सर्वोच्च न्यायालय को मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उपयुक्त बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, अधिकार पृच्छा और उत्प्रेषण जैसी रिटें जारी करने की शक्ति है।
  • 2. संसद कानून द्वारा किसी अन्य न्यायालय को अपने क्षेत्राधिकार के भीतर सर्वोच्च न्यायालय को दी गई शक्तियों का प्रयोग करने की शक्ति दे सकती है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aन तो (1), न ही (2)
  2. Bकेवल (1)
  3. Cकेवल (2)
  4. D(1) और (2) दोनों

UPPSC (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) (1) और (2) दोनों

व्याख्या

अनुच्छेद 32(2) के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय किसी मौलिक अधिकार के प्रवर्तन के लिए उपयुक्त निदेश, आदेश या रिट, जिनमें बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, प्रतिषेध, अधिकार पृच्छा और उत्प्रेषण के स्वरूप की रिटें भी हैं, जारी कर सकता है, अतः 1 सही है। अनुच्छेद 32(3) के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना संसद कानून द्वारा किसी अन्य न्यायालय को अपनी स्थानीय सीमाओं के भीतर उनमें से सभी या किसी शक्ति का प्रयोग करने की शक्ति दे सकती है, अतः 2 भी सही है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ