निम्नलिखित में से कौन-से श्रम-संबंधी अधिनियम 'मज़दूरी संहिता, 2019' में समाहित किए गए हैं?
- I. न्यूनतम मज़दूरी अधिनियम
- II. बोनस संदाय अधिनियम
- III. ठेका श्रम अधिनियम
- IV. समान पारिश्रमिक अधिनियम
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल I और II
- Bकेवल II और III
- Cकेवल I, II और IV
- DI, II, III और IV
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) केवल I, II और IV
व्याख्या
मज़दूरी संहिता, 2019 चार श्रम कानूनों को समेटती है: न्यूनतम मज़दूरी अधिनियम, 1948, मज़दूरी संदाय अधिनियम, 1936, बोनस संदाय अधिनियम, 1965 और समान पारिश्रमिक अधिनियम, 1976। ठेका श्रम (विनियमन और उत्सादन) अधिनियम, 1970 इसका भाग नहीं है। अतः केवल I, II और IV।