बिहार विशेष PYQ 37 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

1857 के विद्रोह ने बिहार के अनेक नगरों को प्रभावित किया। बिहार के विभिन्न नगरों में विद्रोह होने का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  1. Aपटना, मुजफ्फरपुर, रोहिणी, जगदीशपुर
  2. Bरोहिणी, पटना, मुजफ्फरपुर, जगदीशपुर
  3. Cमुजफ्फरपुर, पटना, जगदीशपुर, रोहिणी
  4. Dजगदीशपुर, पटना, रोहिणी, मुजफ्फरपुर

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) रोहिणी, पटना, मुजफ्फरपुर, जगदीशपुर

व्याख्या

अनेक कारणों से कंपनी सरकार बिहार को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक क्षेत्र मानती थी। देवघर अनुमंडल (संथाल परगना जिले के अंतर्गत) के रोहिणी गांव में 5वीं अनियमित घुड़सवार सेना (5th Irregular Cavalry) की एक टुकड़ी का मुख्यालय था। 12 जून, 1857 को इसी टुकड़ी ने सबसे पहले खुला विद्रोह किया। पटना में विद्रोह 3 जुलाई, 1857 को हुआ। वारिस अली की गिरफ्तारी (23 जून, 1857) के बाद जुलाई, 1857 के पहले सप्ताह में मुजफ्फरपुर में विद्रोह भड़का, और जुलाई, 1857 के अंतिम सप्ताह में कुंवर सिंह ने आरा (जगदीशपुर) में विद्रोह किया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ