'लेखानुदान' केंद्र सरकार को किसकी अनुमति देता है:
- Aसार्वजनिक ऋण लेना
- Bभारतीय रिज़र्व बैंक से धन उधार लेना
- Cराज्यों को सहायता अनुदान देना
- Dनिश्चित अवधि के लिए भारत की संचित निधि से धन निकालना
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) निश्चित अवधि के लिए भारत की संचित निधि से धन निकालना
व्याख्या
अनुच्छेद 116 के अंतर्गत यदि विनियोग विधेयक (सामान्य अर्थ में बजट) समय पर पारित न हो और केंद्र सरकार को धन चाहिए, तो लोकसभा लेखानुदान द्वारा वित्तीय वर्ष के किसी भाग (एक निश्चित अवधि) के अनुमानित व्यय के लिए अग्रिम अनुदान दे सकती है। संसद उस अनुदान के लिए कानून द्वारा भारत की संचित निधि से धन निकालने का प्राधिकार भी दे सकती है। अतः लेखानुदान तब आवश्यक है जब नियमित बजट के समय पर पारित होने की आशा न हो।