निम्नलिखित में से कौन तय करता है कि कोई विशेष विधेयक धन विधेयक है या नहीं?
- Aराष्ट्रपति
- Bलोकसभा अध्यक्ष
- Cप्रधानमंत्री
- Dमंत्रिमंडल
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) लोकसभा अध्यक्ष
व्याख्या
अनुच्छेद 110(3) के अंतर्गत कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय लोकसभा का अध्यक्ष करता है, और वह निर्णय अंतिम होता है। अनुच्छेद 110(4) के अंतर्गत जब धन विधेयक राज्यसभा को भेजा जाता है और जब अनुमति के लिए राष्ट्रपति को प्रस्तुत किया जाता है, तो अध्यक्ष अपने हस्ताक्षर से पृष्ठांकन करके उसे धन विधेयक प्रमाणित करता है।