संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत न्यायालयों को संसद की कार्यवाही की जाँच से रोका गया है?
- Aअनुच्छेद 127
- Bअनुच्छेद 122
- Cअनुच्छेद 126
- Dअनुच्छेद 139
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) अनुच्छेद 122
व्याख्या
अनुच्छेद 122 न्यायालयों को संसद की कार्यवाही की जाँच से रोकता है। इसके खंड (1) के अंतर्गत संसद की किसी कार्यवाही की वैधता पर प्रक्रिया की किसी कथित अनियमितता के आधार पर प्रश्न नहीं उठाया जाएगा।